अखिलेश को मनाने पहुंचे शिवपाल
(India)
टूट के कगार पर पहुंच चुकी समाजवादी पार्टी में एक बार फिर कुछ सुलह की उम्मीद जगी जब शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर जाकर करीब 2 घंटे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में शिवपाल यादव ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश यादव से जिला अध्यक्षों की बैठक और नई कार्यकारणी की बैठक में आने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को और प्रदेश कार्यकारणी की बैठक शनिवार को बुलाई गई है जिसकी अध्यक्षता शिवपाल यादव करेंगे. माना जा रहा है कि शिवपाल यादव ने अखिलेश से 5 नवंबर को होने वाली समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में आने को भी कहा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।