हार्दिक पटेल ने नीतीश को दिया गुजरात आने का न्योता
(India)

राजगीर में जदयू के अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा पाटीदारों, मराठों, गुर्जरों और जाटों के आंदोलनों को समर्थन देने का असर दिखने लगा है,,,पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल, मराठा क्रांति मोरचा के संयोजक ब्रिगेडियर सुधीर सामंत, जाट महासभा के डाॅ यदुवीर सिंह और राजस्थान गुर्जर आंदोलन के संयोजक हिम्मत सिंह ने नीतीश कुमार के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने पाटीदार, गुर्जर, मराठा और जाट समाज के आरक्षण आंदोलनों का समर्थन किया है। हार्दिक पटेल ने नीतीश कुमार को गुजरात आने का न्योता दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।