जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि शांति स्थापित होने पर अफ्सपा हटाए जाएगा। मुफ्ती ने कहा कि हमारे पास लिखित समझौते हैं कि एक बार स्थिति शांतिपूर्ण हो जाए तो हम क्रूर कानून को हटा देंगे। महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि जो युवा गुम हो चुके हैं और चरमपंथी संगठन ज्वाइन करना चाहते हैं उन्हें पुलिस को वापस लाना चाहिए। मुफ्ती ने कहा कि एनकाउंटर में मार देने के बजाय उन्हें वापस लेकर आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे वापस आएं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।