‘स्टालिन ही होंगे द्रमुक के अगले अध्यक्ष’
(India)
द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि ने कहा है कि उनके बेटे स्टालिन ने पार्टी में नंबर दो की हैसियत प्राप्त करने के लिए मेहनत से काम किया। उनका यह बयान उनके मदुरै में रहने वाले बेटे अलागिरी के भविष्य में पार्टी का प्रमुख बनने की संभावना को लगभग खारिज करता है। करुणानिधि ने कहा कि स्टालिन ने कुर्बानियां दी हैं जैसे कि आपातकाल के दौरान वह जेल गए थेण् ऐसी उम्मीद है कि स्टालिन द्रमुक के अगले अध्यक्ष हैं तो करुणानिधि ने स्मरण किया कि उनके बेटे ने युवा उम्र में गोपालपुरम यूथ क्लब का संचालन शुरू किया थाण् उनसे पूछा गया कि द्रमुक से निष्कासित किए अलागिरी की गैर.मौजूदगी को वह नुकसान के तौर पर देखते हैं तो करुणानिधि ने संकेत दिया कि जो लोग पार्टी में नहीं है उनके बारे में बात करने की कोई तुक नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।