उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी नेता और एमएलसी उदयवीर सिंह को समाजवादी पार्टी (सपा) से छह साल के निष्कासित कर दिया गया है। उदयवीर सिंह ने शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अखिलेश के समर्थन में काफी तल्ख चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में विवाद के लिए परिवार के साथ ही कुछ बाहरी लोगों पर भी उंगली उठायी गयी थी। तीन पन्नों की चिट्ठी में उदयवीर सिंह विवाद के लिए मुलायम की पत्नी पर सवाल उठाए थे। चिट्ठी मिलने के बाद मुलायम काफी नाराज थे। उन्होंने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी नाराजगी जताई थी। चैधरी ने कहा कि अमर्यादित तरीके से अनुशासनहीन आचरण करने वालों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी पिछले 25 सालों में अनुशासन और संकल्प के बलबूते ही यहां पहुंची है। उदयवीर ने जो अमर्यादित, अशोभनीय और अनुशासनहीन आचरण किया है, उसके लिये उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिये निष्कासित कर दिया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।