बंगाल की खाड़ी में बना वेदर सिस्टम ताकतवर होकर डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है, लेकिन ये अपनी जगह पर और ज्यादा ताकतवर होता चला जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में ये वेदर सिस्टम एक चक्रवाती तूफान का विकराल रूप धारण कर लेगा। अभी तक डीप डिप्रेशन पोर्ट ब्लेयर से उत्तर-पूर्व दिशा में तकरीबन 550 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। मौसम विभाग के एडीजी एम महापात्र के मुताबिक इस बार जो साइक्लोन बनने जा रहा है वो एक दुर्लभ किस्म की घटना है. वजह ये है कि पहले ये वेदर सिस्टम म्यांमार तट की तरफ जा रहा था, लेकिन वहां ये वेदर सिस्टम मुड़ा और इसने भारत की तरफ रुख कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।