उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गृह युद्ध में कांग्रेस अवसर तलाश रही है. दिल्ली में बुधवार को यूपी कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधायकों से सपा नेतृत्व के बारे में राय ली. राहुल ने पूछा- कि छवि किसकी बेहतर है सपा के मुखिया मुलायम या उनके बेटे अखिलेश की? जाहिर है बदलते सियासी समीकरण में कहीं न कहीं अब कांग्रेस की गठबंधन पर नजर है. दरअसल चुनावी मौसम में पहले ही कांग्रेस के 9 विधायक पार्टी छोड़ चले गये. बचे कुचे 20 में से आधा दर्जन दूसरी पार्टियों के संपर्क में है. कांग्रेस यूपी के सितारे गर्दिश में हैं और तो और प्रियंका के आने के आसार भी नहीं हैं, समय कम है और कांग्रेस के पास पूरी 403 सीटों पर लड़ने के लिए अच्छे प्रत्याशी भी नहीं है. सूत्रों की मानें तो राहुल को भी ये समझाया गया है कि अगर गठबंधन करना है तो तलाश जल्द करनी होगी वरना फैसले में देरी से कांग्रेस को समझौता उसकी पसंद के मुताबिक मिलना मुश्किल है....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।