‘किसी के बहकावे में नहीं आएं अखिलेश’
(India)
पिछले एक हफ्ते से समाजवादी पार्टी में जारी घमासान के बीच सीएम अखिलेश यादव के चाचा और सपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव बुधवार को दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचकर शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश को बहकावे में नहीं आना चाहिए और अपने पिता का सम्मान करना चाहिए. शिवपाल यादव ने कहा कि वे कोई भी कुर्बानी देने के तैयार हैं. अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश समझ नहीं रहे. उन्हें लोगों की बातों में नहीं आना चाहिए. अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने पिता मुलायम सिंह का सम्मान करना चाहिए और उनकी बातें माननी चाहिए. अखिलेश यादव को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।