पूर्वांचल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा 8 से
(India)
बीजेपी की पूर्वांचल में परिवर्तन यात्रा 8 नवम्बर से शुरू होने जा रही है। 55 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन है। 8 नवम्बर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रॉबर्ट्सगंज इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। काशी क्षेत्र के तेरह जिलों से होकर ये यात्रा गुजरेगी और हर जिले में एक जनसभा होगी। हर जनसभा में वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और संगठन से वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोज सिन्हा, महेन्द्रनाथ पाण्डेय, अनुप्रिया सहित कई मंत्री जनसभाओं में रहेंगे और 14 नवम्बर को पीएम मोदी गाजीपुर की जनसभा को संबोधित करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।