2017 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गज अब मैदान में कूदने वाले हैं। पांच नवंबर को सहारनपुर से पार्टी की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तक कैंपेन का हिस्सा बनेगें। पार्टी सूत्र बताते है कि परिवर्तन यात्रा में रथ के ऊपर छह प्रमुख नेताओं के ही चेहरे लगाए जायेंगे। इन छह चेहरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शामिल हैं। पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव ने परिवर्तन यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा की शुरुआत 5 नवंबर को सहारनपुर से होगी और इसकी अगुवाई अमित शाह करेंगे। 6 नवंबर को झांसी से दूसरी यात्रा, 8 को सोनभद्र से तीसरी और 9 नवंबर को बलिया से चैथी यात्रा शुरू होगी। 24 दिसंबर को लखनऊ में यात्रा समाप्त होगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।