लालू ने शिवपाल और अखिलेश को मिलवाया
(India)
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश का हाथ पकडकर मिलाने की कोशिश की तो अखिलेश ने झुक कर झट चाचा के पैर छू लिये। सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा ने भी शिवपाल और अखिलेश के हाथ विजयी मु्रदा में उठवाकर लोगों का अभिवादन किया। चाचा शिवपाल ने जनेश्वर मिश्र पार्क के निर्माण के लिए भतीजे की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में साफ किया कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश ने अच्छा काम किया है। साथ ही कहा, ‘‘जो सपा का काम नहीं करेगा, उसे पद पर नहीं रहना चाहिए। पद उसी के पास रहना चाहिए जो ईमानदारी से काम करे और जिसके मन में त्याग की भावना है।’’ शिवपाल सपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।