नोट बैन पर मोदी के साथ नीतीश
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कालेधन पर नकेल कसने के लिये पांच सौ और हजार के नोट को बंद करने का निर्णय लिया....साथ ही लोगों से सहयोग करने की अपील की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम की हम सराहना करते हैं. केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद आठ नवंबर की रात से 500 और हजार के नोटों के प्रचलन पर रोक लगा दी गयी है. नौ और दस नवंबर को एटीएम को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है. साथ ही बैंकों में पहचान पत्र के साथ नोटों को रिजर्व बैंक की ओर से जारी किये गये नये नोटों से बदलने का प्रावधान भी किया गया है....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।