भाजपा के दिग्गज आज बलिया में
(India)
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का चैथा चरण आज बलिया से प्रारम्भ होगा। सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिए बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के उद्घाटन के दौरान होने वाली जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश जनसभा को संबोधित करेंगे और उत्तर प्रदेश में व्याप्त दमन, शोषण, भ्रष्टाचार, जातिवाद, गुण्डागर्दी के विरूद्ध परिवर्तन का उद्घोष करेंगे। परिवर्तन जनसभा बलिया के पॉलीटेक्निक मैदान से 9 नवम्बर को सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगी और परिवर्तन रथ रवाना होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।