समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव जनपद गाजीपुर के आरटीआई मैदान गोराबाजार से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2017 के लिए शंखनाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में पूर्वांचल के जनप्रतिनिधियों मंत्रियों की बैठक में यह निर्णय हुआ। 23 नवंबर को गाजीपुर जिले के आरटीआई मैदान में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 2017 विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजाएंगे। रैली का जिम्मा सपा में विलय हो चुके कौमी एकता दल के अंसारी बंधु संभाल रहे हैं। 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी गाजीपुर के आरटीआई मैदान में रैली होने जा रही है। वह वहां कई योजनाओं का शिलान्यास पव लोकार्पण भी करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।