नोटबंदी पर जहां सरकार के लिए बैंकों और एटीएम के आगे खड़ी भीड़ को कैश मुहैया कराने की चुनौती है वहीं इस मामले पर सियासत भी जारी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मुंबई के वकोला में एक एटीएम के बाहर पहुंचे और लाइनों में लगे बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी पूछी, कई लोगों ने राहुल गांधी को बताया कि तीन.तीन दिन से वे लाइनों में लग रहे हैं लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर, आरएसएस मानहानि केस में बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई की भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने राहुल गांधी को जमानत दे दी। राहुल की जमानत के लिए कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने गारंटी पत्र भरा। मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।