शराब बन्दी से दूध और मिठाई की बिक्री बढ़ी-नीतीश
(India)
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में मधुबनी पहुंचे। उन्होंने वाट्सन उच्च विधालय के मैदान में चेतना सभा को सम्बोधित किया। सीएम ने सरकार की ओर से किए जा रहे कामों के बारे में लोगो को बताया। उन्होंने कहा कि शराब बन्दी से दूध और मिठाई की बिक्री बढ़ गयी है और अपराध का ग्राफ गिरा है। नीतिश ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े नोट पर बैन लगाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कालाधन के बाद अब सरकार को बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।