महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देशमुख की गाड़ी से करीब 92 लाख नकद बरामद
(India)

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख की गाड़ी से करीब 92 (91.5) लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं। खबरों के मुताबिक पकड़ी गई गाड़ी सुभाष द्वारा संचालित लोकमंगल ग्रुप की है। गाड़ी से बरामद कैश बैन किए गए 500 और 1000 के नोटों में है। हालांकि सुभाष ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि यह गन्ना टोली का पैसा है। उधर चुनाव आयोग ने भी ये पैसे बरामद होने के बाद लोकमंगल समूह को नोटिस भेज कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। ओस्मानाबाद के कलेक्टर प्रशांत नरनावारे ने इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस के एक रूटीन चेक के दौरान बुधवार देर रात को ये पैसा बरामद किया गया है। प्रशांत के मुताबिक निगम चुनावों के मद्देनजर सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। गाड़ी से पकड़े गए लोगों ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि ये पैसा लोकमंगल बैंक का है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल हमें इस कैश को सीज कर दिया है लेकिन अगर कोई इस कैश पर अपना वाजिब हक जताता है तो ये वापस कर दिया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।