अमृतसर की जिला अदालत ने शुक्रवार को मानहानि के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित ‘आप’ के तीन नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए। इनमें आशीष खेतान और संजय सिंह भी शामिल हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) रविइंदर कौर ने तीनों पर आईपीसी की धारा 500,501 और 34 के तहत आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख तय की है। गौरतलब है कि केजरीवाल, आशीष खेतान व संजय सिंह ने मजीठिया पर ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। मजीठिया ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।