सिसोदिया के नेतृत्व में आप का विरोध मार्च आज
(India)
नोटबंदी के कदम के लिए केंद्र पर अपना हमला तेज करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मंगलवार को संसद तक विरोध मार्च निकालेगी और इसमें दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी हिस्सा लेंगे। केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम को घोटाला करार देते हुए आप नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि आम जनता पीडित है जबकि बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किये जा रहे हैं। आप पार्टी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में संसद तक मार्च निकालेंगे। मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल फिलहाल पंजाब में हैं। वह नोटबंदी के कदम के खिलाफ जोरदार आवाज बने हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।