नोटबंदी के खिलाफ अपोजिशन का विरोध जारी है। बुधवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले अपोजिशन पार्टियां इस मुद्दे पर एकजुट नजर आईं। टीएमसी, कांग्रेस, सपा और जेडीयू के सांसद संसद परिसर में गांधी मूर्ति के सामने विरोध करने पहुंचे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों के साथ इसमें हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा, श्श्पीएम अपना नाम कमाने में लगे हैं। जनता को रही असुविधा की ओर उनका ध्यान नहीं है। धरने में कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी भी पहुंचे हैं। संसद परिसर में गांधी मूर्ति के बाहर अपोजिशन का विरोध प्रदर्शन। इसमें 13 पार्टियां हिस्सा ले रही हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।