गृह मंत्री राजनाथ सिंह क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। फिदेल कास्त्रो के नेहरू-गांधी परिवार से काफी अच्छे संबंध थे। कास्त्रो ने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से कई बार मुलाकात की थी। कांग्रेस ने राहुल गांधी को इस प्रतिनिधिमंडल मंडल में भेजने की योजना बनाई थी। लेकिन बाद में नोटबंदी पर बोलने की खातिर राहुल गांधी ने क्यूबा जाने का प्लान बदल दिया। माना जा रहा है कि अगर संसद में ज्यादा हंगामा नहीं होता है तो राहुल गांधी लोकसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर बोल सकते हैं। उनकी जगह अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा क्यूबा जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, सीपीआई(एम), सीपीआई और समाजपार्टी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को शामिल किये जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह दल मंगलवार को हवाना के लिए रवाना होगा और इसके यहां बृहस्पतिवार शाम तक लौटने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किये जाने वाले सदस्यों को लेकर विदेश और गृह मामलों के मंत्रालयों के साथ विचार विमर्श कर खाका तैयार कर लिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।