(India)
सांसदों व विधायकों के बाद अब भाजपा के निगम पार्षदों से लेन देन का ब्यौरा मांगा जाएगा। पार्टी हाईकमान पहले ही सांसद विधायकों को 8 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक के लेन देने का ब्यौरा देने के आदेश जारी कर चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी पार्षद से भी मांगा हिसाब मांगा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे जितने भी चयनित लोग हैं। निश्चत तौर पर मांगा जाएगा। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि राजनीति से जुड़ लोगों की क्या स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले खुद पर इस व्यवस्था को लागू करेंगी और इसके बाद समाज पर व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इससे स्थिति में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वे भाजपा से सबक लेते हुए अपने नेताओं से भी जानकारियां एकत्र करें। इससे पारदर्शिता के दायरे का और बढ़ाया जा सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनौतियों से खेलना भजापा के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। संसद में 281 है जबकि कभी हम दो होते थे। हमारा दिल साफ है देश व समाज के प्रति। 13 सीट का चुनाव था वे भी एक टेस्ट था। इसमें भी सर्मथन नहीं मिला है। उनको लोगों ने नकार दिया है। लोगों को हम पर विश्वास हो गया है। इस पर आगे मुहर लगेगी। आप पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल रही है। इस मामले में मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा स्वभाव नरम है लेकिन निर्णय लेना होता है, तो हम लेते ही हैं। हमें संगठन पर भरोसा है। हम सख्त फैसले लेने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त सांसदों के साथ आ विवादों को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर निपटाया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।