नोटबंदी को लेकर संसद से सडक तक विपक्षी दलो के हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने नोटबंदी के बाद आ रही लोगों को परेशानी पर कहा कि मैं दिन-रात लगा हुआ हूं, आपकी तकलीफ मेरी तकलीफ है। भाषण की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मुरादाबाद आने से पहले थोड़ा संकोच कर रहा था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं बहुत सालों बाद यहां आ रहा था। 2009 में आया था, उसके बाद मन में एक संकोच होता था कि जिस मुरादाबाद ने मुझे इतना प्यार दिया, वहां पहुंचने में देरी हुई। हमारा समर्थन करने के लिए मुरादाबाद को सिर झुका कर नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी सरकारों से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि मुरादाबाद पीतल की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन आसपास के गांवों में बिजली क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में गरीबों की भलाई करना है इसलिए ही यूपी से सांसद बना। विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रदेश में विकास होगा तो रोजगार आएगा। उन्होंने कहा, श्अपने लिए और अपनों के लिए काम करने वाली सरकारें बहुत आईं लेकिन जनता के लिए काम करने वाली सरकार केवल भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार हो सकती है।श् उन्होंने जनता से पूछा कि देश को भ्रष्टाचार ने देश को लूटा है या नहीं? भ्रष्टाचार रहना चाहिए या जाना चाहिए?श् रैली में उन्होंने कहा कि जब मैंने कहा कि गरीबों का बैंक में खाता खुलवाऊंगा तो मेरा मजाक उड़ाया गया। ये बड़े-बड़े लोग कार्ड रखते हैं, मैंने 20 करोड़ लोगों को कार्ड दिया। मैं देश के सभी जनधन वाले लोगों को कहना चाहता हूं कि जिसने भी आपको पैसा दिया है, उसमें एक रुपये भी उठाइए नहीं। मैंने सब कुछ ठीक होने के लिए 50 दिन मांगे हैं। मुसीबत धीरे-धीरे कम हो रही है। मैं देश के लोगों को सलाम करता हूं। कतार-कतार करने वाले विपक्ष से पूछते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कभी चीनी के लिए लोगों को खड़ा रहना पड़ता था, आपने 70 सालों तक देश को कतार में खड़ा किया है। ये आखिरी लाइन है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी हवा बन गई थी कि सरकार होती ही क्या है? ये देश ईमानदारी चाहता है, भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है। आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।