दिल्ली महिला आयोग में दिलराज कौर को सदस्य सचिव नियुक्त किए जाने से नाराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार उप राज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधा और उनकी तुलना ‘हिटलर’ से की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘उप राज्यपाल हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, पीएम मोदी और अमित शाह के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।३ नजीब जंग प्रधानमंत्री को अपनी आत्मा बेच चुके हैं। इसके बाद केजरीवाल ने जंग पर निशाना साधते हुए एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘नजीब जंग ने उप राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा को मोदी को बेच दिया। पर मोदी कभी मुस्लिम को उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे, जंग जो मर्जी कर लें।’ हाल ही में महिला आयोग के सदस्य सचिव की नियुक्ति को लेकर केजरीवाल और जंग के बीच नए सिरे से टकराव की स्थिति पैदा हो गई। केजरीवाल ने इसी पद पर पहले अलका दीवान की नियुक्ति को ‘गैरसंवैधानिक’ करार दिया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि अलका दीवान की नियुक्ति से आयोग का कामकाज रूकेगा और इसकी स्वायतता को नुकसान पहुंच रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।