एकतरफा संवाद नहीं, संसद में आकर बोलें पीएम-राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके उस बयान के लिए आड़े हाथों लिया है जिसमें उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि जनता उनकी एकतरफा बातों से थक गई है और अब उन्हें संसद में आकर सांसदों के सवालों का समाना करना चाहिए। बता दें कि मोदी ने आरोप लगाया था कि उन्हें संसद में नहीं बोलने दिया जा रहा इसलिए वे जनसभाओं में अपनी बात रख रहे हैं। राहुल ने कहा कि मोदी को अब एकतरफा संवाद करते रहने कि जगह जनता के प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देना चाहिए। बता दें कि मोदी ने रैली में कहा था कि विपक्ष मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दे रहा, इसलिए मैंने जनसभा में बोलने का फैसला किया है। लेकिन जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं लोकसभा में 125 करोड़ देशवासियों की आवाज रखने की कोशिश करंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी आलोचना करने वालों और जनता की समस्याओं को उठाने वालों को जनता को यह भी बताना चाहिए कि लोगों को कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है और वे मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर संसद में जारी गतिरोध पर शनिवार को विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधी दल मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दे रहे, इसलिए मैंने जनसभा में बोलने का निर्णय लिया है। लेकिन जब भी मौका मिलेगा, मैं लोकसभा में लोगों की आवाज को रखने का प्रयास करूंगा। गुजरात के बनासकांठा में एक जनसभा में पीएम ने कहा कि सरकार कह रही है कि पीएम सदन में बोलेंगे, इसके बावजूद विपक्ष हंगामा कर रहा है। यहां तक कि राष्ट्रपति ने भी इस पर नाखुशी जताई है। पर विपक्ष कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार नोटबंदी पर हर बात का जवाब देने को तैयार है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।