राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल अधिकतम तापमान काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से फिर से ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यनूतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रात से तापमान में कुछ कमी होनी शुरू होगी। 16 दिसंबर तक ठंड बढ़ने की संभावना है। इस दिन न्यनूतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में आए तूफान के कारण वहां से आ रही नम हवाओं के की वजह से दिल्ली मेंआद्र्रता का अधिकतम स्तर 98 फीसदी है। 16 दिसंबर को घना कोहरा होने की संभावना जताई गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।