बिहार के सभी काॅलेजों में अगले साल से फ्री वाई-फाई कनेक्शन
(India)
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अगले साल से फ्री वाई-फाई कनेक्शन सुविधा देने की घोषणा की है। लेकिन छात्र फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करके पोर्न और ऐसी ही दूसरी साइट्स नहीं देख सकेंगे। सरकार सभी तरह की पोर्न वेबसाइट को बैन रखेगी। सरकार ने कहा कि विश्वविद्यालय यह भी सुनिश्चित करे कि विद्यार्थी इसका इस्तेमाल केवल अध्यन्न के लिए ही करें। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फ्री वाईकृफाई की सुविधा नीतीश कुमार के 7 सूत्रीय सुशासन नीति में शामिल है। हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के पुनरिया जिले में अपनी निश्चय यात्रा के दौरान अगले साल से सभी कॉलेजों और युनिवसिर्टी में फ्री वाई-फाई सुविधा देने की बात कही थी ताकि छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक शिक्षण सामग्री इकठ्ठा कर सकें। सरकार की घोषणा के मुताबिक फ्री वाईकृफाई की यह सुविधा अगले साल से कॉलेज और युनिवसर्टी में मिल पाएगी। इसके अलावा कैंपस में वाईकृफाई के इस्तेमाल के दौरान डेटा लिमिट का भी व्यवस्था की जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।