रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की पहल के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं। शनिवार को पर्रिकर ने पोंडा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों ने गोवा को लूटना व्यवसाय बना लिया था। मोदी जी द्वारा 500-1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि एक नेता को दिल का दौरा पड़ गया और उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा कि दिल के दौरा का नोटबंदी से कोई लेना देना नहीं है। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनावी रैली को संबोधित कर रहे पर्रिकर ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले गोवा में एक पुल का तीन बार शिलान्यास हो चुका था, लेकिन यह बन नहीं रहा था। जब मैं गोवा का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने कहा कि यह पुल मैं छह महीने में बनाऊंगा। हालांकि, लोगों ने उस समय मेरी बातों पर भरोसा नहीं किया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।