अमेरिका को परमाणु क्षमताओं को विस्तार देना चाहिए-ट्रंप
(International)
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को मजबूती और विस्तार देने से जुड़ा जो ट्वीट किया है, वह ओबामा प्रशासन के खिलाफ बड़े नीतिगत बदलाव का संकेत देता है। ओबामा प्रशासन परमाणु हथियारों में कमी लाने और अंततरू उसके उन्मूलन पर जोर देता रहा है। ट्रंप ने एक टवीट में कहा, जब तक परमाणु हथियारों के मामले में दुनिया को सदबुद्धि नहीं आ जाती, तब तक अमेरिका को अपनी परमाणु क्षमताओं को अत्यधिक मजबूती और विस्तार देना चाहिए। द वाशिंगटन पोस्ट ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में एक बड़ा बदलाव बताया है जबकि अमेरिका में परमाणु अप्रसार की मजबूत लॉबी ने आगामी राष्ट्रपति की ओर से आए ऐसे बयान पर अपनी चिंता जाहिर की है। सेंटर फॉर आर्म्स कंट्रोल एंड नॉनकृप्रोलिफरेशन के कार्यकारी निदेशक और 18 साल तक कांग्रेस के सदस्य रह चुके जॉन टियरने ने कहा, महज 140 अक्षरों का इस्तोमाल कर अमेरिका में एक बड़े बदलाव की घोषणा कर देना नव निर्वाचित राष्ट्रपति के लिए खतरनाक है। परमाणु हथियार नीति बारीक, जटिल है और यह इस ग्रह के हर व्यक्ति को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि शीतयुद्ध के बाद से यह द्विपक्षीय सहमति बनी रही है कि अमेरिकी रक्षा नीति में परमाणु हथियारों पर निर्भरता कम होनी चाहिए और परमाणु युद्धक सामग्री के संपूर्ण भंडार में कमी आनी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।