नोटबंदी में गरीबों का ख्याल नहीं रखा गया-केजरीवाल
(India)

जयपुर में अपनी पहली जनसभा करने पहुंचे आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीएम मोदी व भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। केजरीवाल ने कहा, मोदीजी का मकसद भ्रष्टाचार दूर करने का नहीं, विरोधियों को दबाने का है। नोटबंदी के बाद उभरी परिस्थितियों से हजारों करोड़ दबा लिए गए हैं। गरीबों के घर चूल्हे नहीं जले, लेकिन बिजनेसमैन और बीजेपी वालों को कोई फर्क नहीं पड़ा। यह पीठ पीछे रुपए लूटने जैसा कदम है। प्रधानमंत्री ने जो नोटबंदी की, उससे जाहिर है गरीबों का ख्याल नहीं किया।। रामलीला मैदान में आयोजित सभा में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।