आज देहरादून में पीएम मोदी की रैली
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. दोपहर में देहरादून में पीएम मोदी की रैली भी होगी. उत्तराखंड में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. नोटबंदी के बाद पीएम मोदी की उत्तराखंड की ये पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में चार धाम यात्रा मार्गों के लिए प्रस्तावित ऑल वेदर रोड का शिलान्यास करेंगे. दावा है कि ऑल वेदर रोड उत्तराखंड की लाइफलाइन होगी. इसके बनने से बाद यहां आने वाले लोगों का लैंडस्लाइड के चलते कई कई दिन जाम में फंसना इतिहास की बात हो जाएगी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।