नोटबंदी से पूरा देश परेशान-लालू
(India)
नोटबंदी के खिलाफ राजद के महाधरने में गर्दनीबाग पहुंचे राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और जनता से मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाने का आह्वान किया। लालू यादव ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी अभी भांग के नशे में हैं। कभी कालाधन-कालाधन कहते हैं और अब बेनामी संपत्ति का सुर पकड़ लिए हैं। हालाकि नोटबंदी को लेकर राजद के महाधरना का रंग पटना में भी फीका ही नजर आया। जहा इस महाधरना से राजद के कई वरीय नेताओं के साथ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति भी कम नजर आई। नोटबंदी के खिलाफ महाधरने को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि नोटबंदी से पूरा देश परेशान है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।