समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद 235 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी। इसके कुछ देर बाद ही उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के 68 अन्य उम्मीदवारों की भी दूसरी लिस्ट जारी की। इससे पहले बुधवार को मुलायम-शिवपाल पहले ही 325 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई थी। यानि प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल की ओर से अब तक 393 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें और अगले कुछ दिनों में यहां चुनावों की घोषणा हो सकती है। समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के दबाव में बड़ा कदम उठाते बड़ी राह चुन ली है। अखिलेश अब अपनी टीम के भरोसे चुनावी जंग जीतना चाहते हैं। उन्होंने हर उस दावेदार को टिकट दे दिया है जिसे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने खारिज कर दिया था। अब कई सीटों पर तो सपा से दो-दो प्रत्याशी हो गए हैं। अखिलेश की सूची में मंत्री पवन पांडेय अयोध्या से नाम है तो बेनी के बेटे के खिलाफ रामनगर से अरविंद सिंह गोप ताल ठोकेंगे। मुरादाबाद की तो कई सीटों पर अखिलेश खेमे ने समान्तर प्रत्याशी घोषित कर दिए। अखिलेश की सूची में गोसाईंगज फैजाबाद से विधायक अभय सिंह का नाम भी है। मुलायम शिवपाल समर्थक अतीक अहमद, रामपाल यादव समेत कई विधायकों को अखिलेश ने अपनी सूची में नहीं रखा है। अखिलेश ने अपने समर्थकों को अलग से चुनावी मैदान में उतरने का कहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।