गुलाबी नगर के कई हिस्सों में छाया कोहरा
(India)
उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। राजस्थान भी कोहरे की आगोश में है। राज्य क कई इलाके घने कोहरे की चपेट में है। हम बात करें गुलाबी नगर की तो शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि शहर के कई इलाकों में सूरज की रोशनी दिखाई जरुर दी लेकि टोंक रोड और इससे आगे सीतापुरा सहित कई इलाके कोहरे की चादर लपेटे हुए है। शहर ने जब अपनी आंख खोली तो चारों तरफ धुंध का साया नजर आया। इतना घना कोहरा कि कुछ भी दिखाई पाना संभव नहीं था। सूरज भी धुंध की आगोश में ऐसा छुपा कि वह भी कंपकंपी लगाकर झांकता नजर आया। मौसम का मिजाज अचानक बदला और आसमान में घने कोहरे की चादर छा गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।