दाऊद की 15000 करोड़ की संपत्ति सील
(International)
डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मोदी सरकार के अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के डोजियर पर कार्रवाई करते हुए यूएई सरकार ने दाऊद की 15000 करोड़ की संपत्ति सील कर दी है। खबरों के मुताबिक दाउद की दुबई स्थित प्रॉपर्टी सील कर दी गई है जिसमें कई कंपनियां, होटल और कई अन्य संपत्तियां शामिल हैं। भारत सरकार ने अजीत डोभाल के जरिए यूएई सरकार को दाऊद इब्राहिम से जुड़ा डोजियार सौंपा था। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी जब यूएई दौरे पर गए थे तो उनके साथ एनएसए अजीत डोभाल भी थे। दोनों देशों ने एनएसए स्तर पर जानकारियां साझा की थीं। इसके साथ ही भारत सरकार ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यूएई सरकार से अपील की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।