पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रकाशोत्सव के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार का अभिनंदन किया। कहा कि इस आयोजन से भाईचारा और समरसता का मजबूत संदेश देश और पूरी दुनिया में जाएगा। नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए काम किया, जिस चिंता से एक-एक चीज का बारीकी से अवलोकन किया, स्वयं गांधी मैदान आकर सभी व्यवस्था को देखा, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम पटना में हुआ है लेकिन संदेश पूरे विश्व को गया है। नीतीश को शराबबंदी के लिए बधाई दी। कहा कि जिस तरह उन्होंने शराबबंदी का बीड़ा उठाया है वह स्मरणीय है। लेकिन यह काम सिर्फ नीतीश कुमार का नहीं है, सरकार का नहीं है, यह जन-जन का है। शराबबंदी को सफल करने से बिहार देश की प्रेरणा बनेगा। बिहार की धरती को महान बताते हुए कहा कि यहां बाबू राजेन्द्र प्रसाद, जेपी, कर्पूरी ठाकुर जैसी महान विभूतियों ने जन्म लिया। उस धरती से यह महान संदेश पूरी दुनिया में जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।