फ्लोरिडा में एयरपोर्ट पर शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग
(International)
फ्लोरिडा के फोर्ट लाउडरेबल एयरपोर्ट पर शुक्रवार (6 जनवरी) की शाम को एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की। उसमें पांच लोगों की जान चली गई और आठ लोग जख्मी हो गए। जिस शख्स ने गोलियां बरसाईं उसको हिरासत में ले लिया गया है। जिस शख्स ने गोलियां चलाई फिलहाल उसने कुछ नहीं बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी उम्र लगभग 20 साल है। वह अपनी बंदूक को रीलोड करने के लिए जैसे ही रुका पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना की ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।