जनसंख्या बढ़ोतरी को लेकर साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान
(India)
मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विवादित सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या बढ़ोतरी पर बोलते हुए एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि जनसंख्या में बढ़ोतरी उस समुदाय के वजह से हो रही है, जिसमें चार पत्नियां रखी जाती हैं और 40 बच्चे पैदा किए जाते हैं। सीधे तौर पर मुस्लिमों का नाम नहीं लेते हुए उन्होंने कहा, ‘जनसंख्या में बढ़ोतरी हिंदुओं की वजह से नहीं हो रही है। यह उस समुदाय की वजह से हो रही है, जिसमें चार पत्नियां रखना और 40 बच्चे पैदा कर सकते हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘माताएं केवल बच्चे पैदा करने की मशीनें नहीं हैं, हिंदू हो या मुस्लिम सभी माताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’ उनका यह बयान साफतौर पर सुप्रीम कोर्ट के उस नियम का उल्लंघन है, जिसमें कहा गया था कि धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे जा जाएं। बता दें, यूपी में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव हैं। वहां पर अभी आचार संहित लगी हुई है। सांसद साक्षी महाराज किसी रैली को संबोधित नहीं कर रहे थे और ना ही कोई चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने वहां इकट्ठा हुई भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले सांप्रदायिक बयान दिया है। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग साक्षी महाराज के बयान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता है या नहीं। साक्षी महाराज पहले भी ऐसे कई तरह के बयान दे चुके हैं। साक्षी महाराज मेरठ में एक मंदिर का उद्घाटन करने आए थे। तभी उन्होंने यह बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ‘तीन तलाक’ खत्म होना चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कहा। सीएनएन न्यूज 18 के मुताबिक महाराज ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि मैंने किसी समुदाय पर टिप्पणी नहीं की। मेरे बयान को तोड़ मोड़ कर पेश किया गया है और मैं चुनाव आयोग का सामना करने के लिए तैयार हूं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।