पंजाब में अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस की ओर से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में प्रदेश का बहुत पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने मेनिफेस्टो में सूबे की बेहतरी के मुद्दों को जगह दी है। घोषणापत्र में अमरिंदर सिंह की सबसे बड़ी तस्वीर छापी गई है। मनमोहन सिंह ने कहा कि पंजाब को अमरिंदर सिंह जैसे कुशल नेतृत्व की जरूरत है ताकि प्रदेश ने 10 सालों में जो नुकसान उठाया हैए उसकी भरपाई की जा सके।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।