ओबामा का विदाई भाषण : गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां
(International)
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार (11 जनवरी) को शिकागो में अपनी फेयरवेल स्पीच दी। स्पीच में ओबामा ने लोगों का शुक्रिया किया। साथ ही कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका ने काफी तरक्की की है। वह अपनी पत्नी मिशेल का जिक्र करते हुए भावुक भी हो गए। स्पीच की शुरुआत में उन्होंने लोगों को शुक्रिया करते हुए कहा कि अमेरिका के लोगों ने उन्हें बेहतर राष्ट्रपति और इंसान बनने में मदद की। इस बीच भीड़ लगातार चिल्ला रही थी कि ओबामा को चार और साल के लिए राष्ट्रपति बने रहना चाहिए। ओबामा ने आगे कहा कि अमेरिका हमेशा से ऐसा नहीं था जैसा कि वह दिखता है, लेकिन वहां के लोगों में बदलाव लाने की क्षमता थी।
कार्यकाल की उपलब्धि गिनाते हुए ओबामा ने ओसामा के मारे जाने का जिक्र किया और कहा दृ अमेरिका उस वक्त से ज्यादा बेहतर हो गया है कि जबसे हमने शुरू किया था। ओबामा ने अपने कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा दृ पिछले आठ सालों में कोई भी विदेशी आतंकी संगठन हमारी मातृभूमि पर आतंकी हमला करने में सफल नहीं हुआ। ओबामा ने आतंकी संगठन आईएस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में प्ैप्स् खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा अमेरिका को डराने वाला कोई सुरक्षित नहीं रह सकता।
ओबामा ने अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया। ओबामा ने कहा, ‘मैंने ट्रंप को वादा किया है कि मेरे सभी प्रशासनिक अधिकारी उन्हें काम में मदद करेंगे।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।