उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कानून की धज्जियां उड़ायी गईं....मंगलवार को ट्विट कर उन्होंने कहा है कि देशभक्त पार्टी के गुंडे थे....इसलिए यह मुद्दा नहीं बनाया जा सका. उन्होंने ट्विट कर भाजपा कार्यकर्ताओं की उस तसवीर को भी शामिल किया, जिसमें कार्यकर्ता को गुंडई करते दिखाया गया है.तेजस्वी ने एक ट्वीट में केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला किया है. जिसमें तेजस्वी ने कहा है कि ये डरपोक, बुजदिल सरकार पता नहीं कितने सैनिकों की बलि और लेगी ? ये सेना के आवरण तले राजनीति करने की जुगत में रहते है लेकिन इस पर मुंह नहीं खोलेंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।