प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार-अमरिंदर
(India)
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को इच्छा जाहिर कि है कि वह अकाली दल के नेता और मौजूदा सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू सौ फीसदी कांग्रेस में हैं। सिंह ने कहा कि प्रकाश और सुखबीर बादल को हराना है। वह प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इसके बारे में उन्होंने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से बात कर ली है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।