लालू के घर दही-चूड़ा का आयोजन, नीतीश भी पहुंचे
(India) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और उन्हें मकर संक्रांति की बधाई दी। नीतीश कुमार ने दही-चूड़ा भी खाया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोधगया में कालचक्र पूजा में भाग लेने के बाद पटना पहुंचे थे लालू प्रसाद ने राज्यवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन से फसली कलेंडर का नया वर्ष शुरू होता है। ऐसी मान्यता है कि संक्रांति के दिन स्नान करना और चूड़ा-दही खाना और खिलाना बहुत शुभ होता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।