गंगा नाव हादसे को बीजेपी नेता सुशील मोदी ने एक बड़ी लापरवाही करार दिया है और इस बड़े हादसे के बाद मोदी ने मुख्यमंत्री से 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रंखला को स्थगित करने की मांग की है । दरअसल गंगा नाव हादसे के शिकार बिहटा के मीठापुर गाँव के रहनेवाले छात्र विपुल के परिजनों से मिलने भाजपा नेता सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव उनके घर पहुँचे थे। उन्होंने कहा की राहत बचाव दल पूरी तरह से संसाधन विहिन था, यहां तक की राहत बचाव दल में कोई ट्रैंड गोताखोर भी नहीं था इसलिए बचाव कार्य में काफी देर हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बिहार की जनता से इस लापरवाही के लिए माफी मांगनी चाहिए ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।