कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। इसी क्रम में सोमवार को राहुल गांधी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुये कहा कि तिरंगे के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी, तिरंगे के लिए जवान गोली खाते हैं। उन्होंने ने कहा कि आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। नागपुर में आरएसएस के दफ्तर पर तिरंगा नहीं था। राहुल ने कहा कि मैं 7-8 महीने से शोध कर रहा हूं, यहां तक की गूगल ने भी किया है कि हमारी पार्टी क्या है, जिसे बीजेपी और आरएसएस खत्म करना चाहते हैं। हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि सेना, किसान और मजदूर से हम कहते हैं कि डरो मत, समस्या के आगे खड़े रहो। राहुल ने कहा कि मोदीजी खादी के प्रतिनिधि बन गए है, एक मंत्री कहते हैं कि मोदी गांधीजी सके बड़े ब्रांड हैं। अब रामलीला में मोदी का मास्क पहनेंगे भगवान राम, अब हर जगह मोदी ही दिखेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।