राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
(India)
राहुल गांधी के हर धर्म में हाथ का निशान नजर आने वाले बयान को लेकर बीजेपी इलेक्शन कमीशन पहुंच गई है। पार्टी ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न को सीज करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अपने बयान से वे यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर आप उनके सिंबल पर वोट देते हैं तो अपने धर्म को वोट दे रहे हैं। बता दें कि राहुल ने 11 जनवरी को दिल्ली में जन वेदना सम्मेलन में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख संप्रदाय के प्रतीकों में कांग्रेस का सिंबल होने की बात कही थी। बीजेपी ने इसकी चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की थी। मंगलवार को बीजेपी नेता आयोग से मिलने पहुंचे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।