धर्मेंद्र प्रधान के भाई के खिलाफ कालाबाजारी का मामला दर्ज
(India) ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाई सौमेंद्र प्रधान के खिलाफ घरेलू गैस की कालाबाजारी के सिलसिले में केस दर्ज किया है. सतर्कता विभाग ने सोमवार को इस मामले में सौमेंद्र समेत तीन अन्य लोगों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भारतीय विस्फोट कानून के तहत मामला दर्ज किया. वहीं दूसरी ओर अपने भाई के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि उनका भाई कानून से ऊपर नहीं है और इस मामले में कानून को अपना काम करना चाहिए.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।