समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के लिए लोक लुभावन घोषणा पत्र जारी कर दिया है। रविवार (22 जनवरी) को घोषणा पत्र जारी करते हुए सपा अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज के सभी वर्गों को लुभाने की हरसंभव कोशिश की। उन्होंने गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं किसानों, अल्पसंख्यकों और बच्चों को भी अपने लोक-लुभावन वायदों से आकर्षित करने की कोशिश की है। अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव का कई बार नाम लेते हुए कहा कि अगर सूबे में फिर से समाजवादी सरकार बनती है तो संतुलित विकास को पहिए को और आगे बढ़ाया जाएगा अखिलेश ने ऐलान किया कि अगर राज्य में फिर से उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वे गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर बांटेंगे। इसके अलावा आगरा, कानपुर, मेरठ और वाराणसी में मेट्रो दौड़ाएंगे। इसके अलावा अखिलेश ने घोषणा की कि उनकी सरकार एक करोड़ लोगों को महीने में 1000 रुपये पेंशन देंगी। अखिलेश ने छात्र-छात्राओं के बीच स्मार्टफोन बांटने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और संचार की दुनिया में सरकार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देगी ताकि लोग सरकारी नीतियों से घर बैठे अवगत हो सकें।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।