अबुधाबी के युवराज पहुंचे दिल्ली
(International)
अबुधाबी के युवराज ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नायहान ने भारत के साथ मिल कर काम करने का इच्छा जतायी है. उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात भारत के साथ अपने संबंधों की प्राथमिकताओं को समझता है... अबुधाबी के क्राउन प्रिंस गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे...युवराज के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर खुद उनकी अगुवानी की...इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हुऐ कहा कि यूएई-भारत के संबंध राजनीतिक और आर्थिक स्तर तक ही सीमित नहीं हैं. दोनों के संबंध सांस्कृतिक रूप से भी गहरे हैं. ..शेख मोहम्मद बिन जायद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे, इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर समझौते की उम्मीद है..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।