बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्तार अंसारी परिवार को पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी ने मुख्तार अंसारी को मऊ सदर सीट से टिकट भी देने का ऐलान किया। इसके अलावा घोषी की सीट से मुख्तार के बेटे अब्बास को टिकट दिया गया है तो वहीं, मोहम्मदाबाद सीट से मुख्तार के बड़े भाई को टिकट मिला है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि मेरी सरकार के समय में कानून व्यवस्था पर कोई आंच नहीं आई थी। इसी तरह आगे भी सरकार बनती है तो कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी उन्होंने कहा कि मेरी रही सरकार ने इस बात का विशेष ध्यान रखा था कि किसी को षडयंत्र के तहत फंसवा कर जेल भिजवाया गया है तो उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इसके अलावा उनकी हिफाजत भी की गई है। पार्टी में वापस आने पर उन्हें अहमियत दी गई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।